Box office:अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' पोस्टपोन, ईद 2022 पर अजय देवगन से बड़ी जबरदस्त टक्कर?
बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास साल 2022 में बैक टू बैक कई सारी फिल्में हैं। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज भी इसी साल 2022 जनवरी में रिलीज हो रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले को लेकर यह ताजा जानकारी मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रही है कि पृथ्वीराज की रिलीज को आगे के लिए टाल दिया गया है।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार पृथ्वीराज पहले 21 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। खबर है कि मेकर्स ने करोड़ों के बजट के साथ तैयार की गई पृथ्वीराज की रिलीज को आगे के लिए टाल दिया है। लार्जर दैन लाइफ ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर दिखाने वाली पृथ्वीराज के लिए कोरोना का संकट कमाई पर भारी पड़ सकता है।

ऐसे में पृथ्वीराज के निर्माता यश राज फिल्म्स ने अंतिम समय में फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। दूसरी तरफ यह सूचना सामने आयी है कि मुमकिन है कि ईद 2022 पर पृथ्वीराज को सिनेमाघर में रिलीज किया जाए। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार पठान को ईद पर यशराज बैनर के तले रिलीज किया जाना था। लेकिन पठान की शूटिंग का काम अभी काफी बाकी है।

पृथ्वीराज और रनवे 34
ईद पर पठान को रिलीज करने की बजाए पृथ्वीराज को रिलीज किया जा सकता है। ईद के मौके पर अजय देवगन अपनी फिल्म रनवे 34 लेकर आ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह,अमिताभ बच्चन और अजय देवगन रनवे 34 का चेहरा हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में ईद पर इसे आसानी से रिलीज किया जा सकता है। अगर ईद पर अक्षय कुमार की पृथ्वीराज भी रिलीज होती है तो अजय देवगन के साथ सिनेमाघर में साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को मिलेगी।

पृथ्वीराज की 300 करोड़ से अधिक की कमाई
रनवे 34 सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है। यह एक भावुक थ्रिलर फिल्म है। पृथ्वीराज की फिल्म का बजट 300 करोड़ के करीब है। ऐसे में हिट कैटेगरी में आने के लिए पृथ्वीराज को 300 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी। जिसके लिए 21 जनवरी की गणतंत्र दिवस का लाभ फिलहाल नहीं लेते हुए ईद त्योहार की कमाई अक्षय कुमार के लिए फायदेमंद हो सकती है।

पृथ्वीराज 500 करोड़ की कमाई का रास्ता
बेल बॉटम और सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार के लिए पृथ्वीराज 500 करोड़ की कमाई का रास्ता है जो कि सिर्फ सिनेमाघर रिलीज से ही खुल सकता है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी खास भूमिका में हैं।मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में हैं। क्लाइमैक्स पर पृथ्वीराज के सबसे अधिक खर्च किया गया है। देखना यह होगा कि पृथ्वीराज की रिलीज तारीख के लिए मेकर्स कौन सा नया फैसला लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











