..................... Akshay Kumar fails to enter 150 crore club, Gold Lifetime collection locked at 110 crores - Hindi Filmibeat

20 करोड़ पर लॉक हुआ गोल्ड BOX OFFICE, चल रही है अक्षय कुमार की साढ़े साती

अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस को किसी ना किसी की नज़र तो ज़रूर लगती है। यही कारण है कि उनकी फिल्में हिट तो हो जाती है, या फिर प्रॉफिट कमा लेती हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेते ही रूक जाते हैं। माना जा रहा था कि गोल्ड अक्षय की पहली फिल्म हो सकती है जो 150 करोड़ का आंकड़ा छू जाए।

लेकिन एक बार फिर ऐसा नहीं होगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो अक्षय कुमार की गोल्ड का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस 110 - 120 करोड़ पर आकर रूक जाएगा। इस बार भी अक्षय 150 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ले पाएंगे। फिलहाल गोल्ड की कुल कमाई 104 करोड़ है लेकिन अब फिल्म बिल्कुल ही कमाना बंद कर चुकी है।

akshay-kumar-fails-enter-150-crore-club-gold-lifetime-collection-locked-at-110-crore

अपने पूरे करियर में अक्षय कुमार ने केवल दो ही ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं - एक करियर की शुरूआत में मोहरा और दूसरी करियर के नए पड़ाव में - राउडी राठौर। अगर दिलचस्प आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार के पास केवल 10 सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट है जिनमें से कोई भी फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

हालांकि बात की जाए सत्यमेव जयते से क्लैश की तो इसका ज़्यादा असर अक्षय पर नहीं पड़ा। अक्षय कुमार 17 बार बॉक्स ऑफिस क्लैश कर चुके हैं। जिनमें से 10 वो जीत भी चुके हैं। देख लीजिए अक्षय कुमार का ये क्लैश स्कोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X