HAFTA: बॉक्स ऑफिस 'खान' रूल को तोड़...अक्षय ने मारी एंट्री

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में खान वर्चस्व को आखिरकार तोड़ ही दिया। हर बॉक्स ऑफिस तुलना में पहले तीन नंबर पर खान होते थे और फिर कोई और हीरो। लेकिन अब अक्षय कुमार ने इस रूल को तोड़, सीधा टॉप ब्रैकेट में एंट्री मार ही ली। और दूसरा पायदान पर अक्षय कुमार हैं।

बात हो रही है 100 करोड़ी फिल्मों की और अब अक्षय कुमार शाहरूख खान से कंधे से कंधा मिलाकर दूसरे नंबर पर बहुत गर्व के साथ खड़े होने वाले हैं।

Akshay Kumar 100 crore films

अक्षय कुमार के पास हैं 6 - 100 करोड़ी फिल्में। और ये धमाकेदार रिकॉर्ड नतीजा है केवल पिछले दो सालों की फेरबदल का। जहां अक्षय के अकाउंट में आज राउडी राठौर, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, हॉलीडे, एयरलिफ्ट और अब रूस्तम जैसी फिल्में हैं।


जानिए बाकी स्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का स्कोर -
#1 सलमान खान
नंबर एक पर हैं सलमान खान - 10 फिल्मों के साथ।
फिल्में - दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और सुलतान

#2 शाहरूख खान
नंबर 2 पर शाहरूख खान हैं अक्षय कुमार के साथ।
फिल्में - रा.वन, डॉन 2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले

#3 अजय देवगन
नंबर 3 पर हैं अजय देवगन 5 फिल्मों के साथ।
फिल्में - गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, सन ऑफ सरदार, सिंघम रिटर्न्स

#4 आमिर खान
चूंकि आमिर खान साल में एक ही फिल्म करते हैं इसलिए संख्या कम है।
फिल्में - गजिनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके

#5 ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के दिन अच्छे नहीं है। उनकी फिल्में कम आती हैं और जब आती हैं तो बॉक्स ऑफिस साथ नहीं देता है।
फिल्में - अग्निपथ, धूम 2 और बैंग बैंग

#6 रणवीर सिंह
दो फिल्मों के साथ रणवीर सिंह इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं। हालांकि ये दोनों फिल्में हाल फिलहाल की ही हैं।
फिल्में - राम लीला, बाजीराव मस्तानी



#6 रणबीर कपूर

रणबीर तो कहीं खो गए हैं, ढूंढते ढूंढते हम परेशान हो गए पर वो मिले ही नहीं। हालांकि उनकी भी दो फिल्में इस लिस्ट में हैं।
फिल्में - ये जवानी है दीवानी, बर्फी

#6 वरुण धवन
वरूण धवन बहुत ही जल्द बॉक्स ऑफिस का गेम बदलने वाले हैं। फिलहाल तो उनकी दो फिल्में इस लिस्ट में हैं।
फिल्में - एबीसीडी 2, दिलवाले

#6 जॉन अब्राहम
हालांकि जॉन अब्राहम की फैन फॉलोइंग काफी है लेकिन फिर भी अभी तक उनकी दो ही फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं।
फिल्में - हाउसफुल 2, रेस 2

#7 फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बॉक्स ऑफिस स्टार नहीं है। भले ही वो बेहतरीन डायरेक्टर हैं पर खुद के लिए फिल्में वो कुछ ज़्यादा ही हटके चुनते हैं। हालांकि भाग मिल्खा भाग ने उनका 100 करोड़ क्लब का सूखा खत्म किया था।

#7 अर्जुन कपूर
हालांकि अर्जुन कपूर इस लिस्ट में शामिल हैं पर आगे क्या होना है पता नहीं। उनकी 2 स्टेट्स लोगों को काफी पसंद आई थी और फिल्म फटाफट 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी।

#7 सिद्धार्थ मल्होत्रा
जिस तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग बढ़ रही है, ये तय है कि इन आंकड़ों में जल्द ही बदलाव होगा। फिल्हाल तो उनकी एक विलेन इस लिस्ट में शामिल है।

#7 सैफ अली खान
सैफ अली खान की रेस 2 100 करोड़ में आई और किसी तरह उनके 25 साल के करियर की इज़्जत बची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X