#RECORD: दो फिल्में.. और सलमान, शाहरूख के साथ.. रेस में शामिल अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के लिए साल 2016 किसी ख्वाब से कम नहीं। अक्षय कुमार ने बैक टू बैक 3 सुपरहिट फिल्में देते हुए इस साल कई टॉप फिल्मों को पीछे किया और अपना एक अहम जगह बनाया है। बता दें, अब तक बॉलीवुड में सिर्फ 20 फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई की है।
और अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार की एंट्री भी हो चुकी है। जी हां, इस साल एयरलिफ्ट और अब रूस्तम के जरीए अक्षय कुमार टॉप 20 में शामिल हो चुके हैं। 231 करोड़ के साथ एयरलिफ्ट 19वें नंबर पर है.. जबकि 207 करोड़ के साथ रूस्तम 20वें नंबर पर।
इस टॉप लिस्ट में भी अक्षय ही अक्षय.. No. 2 पर रह गए सलमान!
यूं तो इस लिस्ट में खान तिकड़ी का बोलबाला है। सलमान खान की 6 फिल्में, शाहरूख खान की 4 तो आमिर खान की 3 फिल्में इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन इस साल अक्षय कुमार ने धमाकेदार एंट्री ली है और एक साथ दो फिल्में शामिल कर ली हैं।
कोई शक नहीं कि यह अक्षय कुमार और उनके फैंस के लिए बेहद खास है। फिलहाल, यहां देखें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications


