अक्षय कुमार का कहना है कि ब्रदर्स फिल्म को वो फ्लॉप नहीं मानते। उनके अनुसार ब्रदर्स एक एवरेज फिल्म है जो कि बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।
ब्रदर्स दो भाइयों की कहानी थी जो एक दूसरे से नफरत करते हैं लेकिन सालों बाद एक कॉम्पीटीशन के दौरान फिर से एक हो जाते हैं।
ब्रदर्स से फैंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल ना सकी। लेकिन अक्षय क अनुसार उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस के बारे में क्या कहते हैं अक्षय कुमार।
बेबी, गब्बर, ब्रदर्स हिट हुईं या फ्लॉप मेरी पॉकेट से गया
अक्षय का कहना है कि बेबी, गब्बर इज बैक हिट हुई, ब्रदर्स फ्लॉप हुई तो किसी का क्या गया। जो भी गया मेरी पॉकेट से गया।
ब्रदर्स फ्लॉप नहीं
अक्षय ने कहा ब्रदर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भले ही कम हो लेकिन मेरे लिए ये फ्लॉप नहीं बल्कि मेरे लिये ये एक एवरेज फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है।
5 रुपये की फिल्म बनाओ तो 8 रुपये कमाती है
अक्षय ने कहा कि अगर आप 5 रुपये की फिल्म बनाते हो तो आपको 8 रुपये की कमाई होती है। कम से कम 3 रुपये का फायदा ही होता है ना। क्या गलत है इसमें।
मेरा नाम फोर्ब्स लिस्ट में है किसो का क्या जाता है
अक्षय ने कहा मेरा नाम फोर्ब्स लिस्ट में है तो आपको क्या प्रॉब्ल्म है।
बॉक्स ऑफिस से कोई फर्क नहीं पड़ता
अक्षय का कुल मिलाकर कहना है कि बॉक्स ऑफिस से उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। वो निर्माता हैं और उनकी फिल्म हिट है या फ्लॉप किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
