Akshay Kumar की 5 फिल्में बैक टू बैक हुईं फ्लॉप, अब आने वाली 5 फिल्मों के साथ दांव पर लगे करोड़ों

akshay-kumar-delivers-5-flop-films-back-to-back-now-know-about-his-5-upcoming-films

Akshay Kumar Upcoming Films: इस शुक्रवार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सेल्फी' रिलीज हुई है। लेकिन सभी की उम्मीदों से उलट फिल्म ओपनिंग डे पर ही औंधे मुंह गिर पड़ी। अक्षय और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स के होते हुए भी फिल्म ने महज 2.55 करोड़ की ओपनिंग दी है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री और ट्रेड में इन आंकड़ों को देखकर हलचल मच गई है।

खास बात है कि ये अक्षय कुमार की पांचवीं बैक टू बैक फ्लॉप है। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु- साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय की चारों फिल्में बुरी तरह असफल रही थीं। वहीं, अब सेल्फी भी इस लिस्ट में जुड़ चुकी है।

बहरहाल, जहां सेल्फी का हाल देखकर उनके फैंस निराश हैं, वहीं एक अच्छी ये भी है कि फिलहाल अक्षय कुमार के पास एक, दो नहीं, बल्कि पूरी पांच फिल्में हैं, जो 2023-2024 में रिलीज होने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन फिल्मों से अक्षय की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला थमेगा।

ओह माय गॉड 2

ओह माय गॉड 2

साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियांदिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये एक्शन- एंटरटेनर अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।

हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3

वहीं,बहुप्रतीक्षित फिल्म हेरा फेरी 3 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

सोरारई पोट्रू रीमेक

सोरारई पोट्रू रीमेक

सुपरस्टार सूर्या स्टारर बहुचर्चित तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' [Soorarai Pottru] के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।इस रीमेक का निर्देशन भी सुधा कोंगरा कर रही हैं, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म बनाई थी।

कैप्सूल गिल

कैप्सूल गिल

अक्षय कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रियल लाइफ स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था। यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है।इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई करेंगे.

Read more about: akshay kumar box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X