BOX OFFICE: अक्षय कुमार की सबसे कमजोर फिल्म निकली 'ब्रदर्स'.. हुआ LOSS
[बॉक्स ऑफिस] अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' ने जितनी धमाकेदार एंट्री मारी थी, उतनी ही खामोशी के साथ इस फिल्म की विदाई भी हो गई। करण मल्होत्रा की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते तक ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो, 82 करोड़ की लागत पर बनी यह फिल्म अब तक 82 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है।
'ब्रदर्स' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर रही है। बजरंगी भाईजान के बाद इस फिल्म से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर दमदार कमाई भी की, लेकिन हर बीतते दिन के साथ फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी गई। यह फिल्म इस साल अक्षय कुमार की सबसे कमजोर फिल्म रही।
यहां देखें ब्रदर्स की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-
brothers akshay kumar jacqueline fernandez jackie shroff sidharth malhotra ब्रदर्स box office अक्षय कुमार जैकलीन फर्नांडीज जैकी श्रॉफ सिद्धार्थ मल्होत्रा


Click it and Unblock the Notifications



