BOX OFFICE: नहीं चला अक्षय का जादू.. हिट होकर भी फ्लॉप रही 'ब्रदर्स'!
[बॉक्स ऑफिस] अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' ने जितनी धमाकेदार एंट्री मारी थी, लगता है उतनी ही खामोशी के साथ इस फिल्म की विदाई भी हो जाएगी। करण मल्होत्रा की यह फिल्म दूसरे शुक्रवार तक आते आते बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो, 82 करोड़ की लागत पर बनी यह फिल्म 90 करोड़ तक की कमाई ही कर पाएगी।
'ब्रदर्स' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर रही है। बजरंगी भाईजान के बाद इस फिल्म से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर दमदार कमाई भी की, लेकिन हर बीतते दिन के साथ फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दिकी की 'मांझी' और अभिषेक बच्चन की 'ऑल दि बेस्ट' जैसी फिल्मों को छोड़कर कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
यहां देखें ब्रदर्स की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-
brothers akshay kumar jacqueline fernandez jackie shroff sidharth malhotra ब्रदर्स box office अक्षय कुमार जैकलीन फर्नांडीज जैकी श्रॉफ सिद्धार्थ मल्होत्रा


Click it and Unblock the Notifications



