'बेल बॉटम' Box Office: ओटीटी रिलीज से पहले, यहां जानें अक्षय कुमार की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेल बॉटम 16 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। जाहिर है इसके बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई ना के बराबर होगी। बेल बॉटम की रिलीज से सभी को काफी उम्मीदें थी कि फिल्म सिनेमाघरों में रौनक वापस ले आएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस औसत प्रदर्शन किया है।
19 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 27 करोड़ के लगभग की कमाई की है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म की कमाई 14-15 करोड़ के रही है। लिहाजा, बेल बॉटम ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए जाहिर है इस फिल्म की तुलना अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों से नहीं की जा सकती है। बेल बॉटम लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली पहली सबसे बड़ी हिंदी फिल्म थी। लेकिन कोविड नियमों और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में अभी भी सिनेमाघरों के बंद होने का खामियाजा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भुगतना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications