..................... Akshay Kumar's Bell Bottom vs Fast and Furious 9, all set to clash on box office | बेल बॉटम vs फास्ट एंड फ्यूरियस 9: एक साल में तीसरी बार क्लैश को तैयार अक्षय कुमार की फिल्म - Hindi Filmibeat

बेल बॉटम vs फास्ट एंड फ्यूरियस 9: एक साल में तीसरी बार क्लैश को तैयार अक्षय कुमार की फिल्म

लगभग डेढ़ सालों से टलते टलते अब अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के तैयार है। कोई शक नहीं कि फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में यह भी बताया है कि फिल्म 3डी फॉर्मेट में रिलीज की जा रही है।

बहरहाल, बॉक्स ऑफिस पर बेल बॉटम का सामना चर्चित हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' से होने वाला है। जी हां, टलते टलते अब फास्ट एंड फ्यूरियस 9 भी भारत में 19 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है। खास बात है कि अप्रैल 2020 से अब तक कई बार दोनों फिल्मों की रिलीज डेट टली, और ऐसा संयोग है कि तीसरी बार दोनों फिल्में क्लैश को तैयार हैं।

Bell Bottom vs Fast and Furious 9

बेल बॉटम और फास्ट एंड फ्यूरियस 9 दोनों फिल्में ओरिजनली 2 अप्रैल 2020 को भारत में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महमारी की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण दोनों फिल्मों को पोस्टपोन किया गया।

दूसरी घोषणा में दोनों फिल्मों की रिलीज डेट फाइनल हुई 28 मई 2021। लेकिन देश में सिनेमाघर बंद होने की वजह से एक बार फिर दोनों फिल्में आगे बढ़ी। फिर फास्ट एंड फ्यूरियस का रिलीज डेट रखा गया 5 अगस्त, लेकिन जल्दी ही उसे दो हफ्ते आगे बढ़ाकर 19 अगस्त कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X