'बेल बॉटम' Day 2 बॉक्स ऑफिस- अक्षय कुमार की फिल्म का भारत और ओवरसीज में कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' ने सिनेमाघरों में दो दिन गुजार लिये हैं। लंबे लॉकडाउन के बाद इस फिल्म का सिनेमाघर में रिलीज होना बॉक्स ऑफिस के लिए एक खास मौका माना जा रहा है। लेकिन कलेक्शन के लिहाज से फिल्म का प्रदर्शन काफी धीमा रहा है। बता दें, फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ के लगभग की कमाई की है।
फिल्म ने पहले दिन जहां 2.75 करोड़ की ओपनिंग दी, वहीं दूसरे दिन यानि की शुक्रवार को बेल बॉटम ने 2.40 करोड़ के लगभग की कमाई की है। ट्रेड पंडितों की मानें तो मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म पहले वीकेंड तक ज्यादा से ज्यादा 12-13 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी स्टारर बेल बॉटम भारत में 1620 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि ओवरसीज में फिल्म को लगभग 225 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। बता दें, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका से 20.18 लाख का कलेक्शन किया है।
बेल बॉटम अमेरिका में 75 स्क्रीन, कनाडा में 25 स्क्रीन, यूके में 53 स्क्रीन, न्यूजीलैंड में 20 स्क्रीन, दक्षिण अफ्रीका में 12 स्क्रीन, सिंगापुर में 7 स्क्रीन, केन्या में 6 स्क्रीन, तन्जानिया में 6 स्क्रीन, बेल्जियम में 3 स्क्रीन, लक्जमबर्ग में 1 स्क्रीन, फिजी में 1 स्क्रीन और जाम्बिया में 1 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वहीं, अब अरब देशों में भी फिल्म के रिलीज को अनुमति मिल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











