..................... Akshay Kumar's Bell Bottom Box Office prediction- Biggest film to come in theatres after lockdown, will bring back the audiences | अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का कैसा रहेगा बॉक्स ऑफिस हाल - Hindi Filmibeat

'बेल बॉटम' बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार के धमाका का इंतजार, लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में आने वाली सबसे बड़ी फिल्म

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अब सिनेमाघर खुलने लगे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट की घोषणा के साथ फैंस को उत्साहित कर दिया है। फिल्म 19 अगस्त को वर्ल्डवाइड थियेटर्स में रिलीज हो रही है। देखा जाए तो भारत में लॉकडाउन के बाद यह थियेटर्स में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म होगी। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि बेल बॉटम से दर्शक एक बार फिर सिनेमाघर की ओर रुख करेंगे।

रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।

Bell Bottom Box Office

1980 के समय पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी लिखी है असीम अरोरा और परवेज़ शेख ने। फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बेल बॉटम एक स्पाई थ्रिलर है। इसकी की कहानी सितंबर 1981 से लेकर अगस्त 1984 में हुई एक के बाद एक हाइजैकिंग पर आधारित है। इस हाइजैकिंग ने पूरे देश को हिला दिया था। इस हाइजैकिंग की जिम्मेदारी आतंकी संगठनों ने ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X