BOX OFFICE: एक फिल्म.. और सलमान, शाहरूख, आमिर.. सभी अक्षय कुमार से पीछे!
सलमान खान भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों के साथ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन बता दें, रूस्तम के रिलीज होते ही सुपरस्टार अक्षय कुमार एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे, जो शायद ना सलमान खान तोड़ पाएं, ना शाहरूख और ना आमिर खान।

अक्षय कुमार बॉलीवुड कुछ उन सुपरस्टार्स में हैं, जो एक साल में तीन- चार फिल्में दे जाते हैं और उनकी सभी फिल्में सुपरहिट जाती हैं। साल 2016 की बात करें तो अब तक अक्षय दो 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं.. एयरलिफ्ट और हाउसफुल 3.. वहीं, उनकी अगली फिल्म रूस्तम आने वाली है।
मोहनजोदड़ो vs रूस्तम.. इस क्लैश पर अक्षय कुमार का REACTION
बता दें, यदि रूस्तम भी 100 करोड़ का आंकड़ां पार कर जाती है तो अक्षय कुमार एकमात्र ऐसे एक्टर होंगे जो एक ही साल में तीन 100 करोड़ी फिल्में देंगे.. वह भी बैक टू बैक..
एक, दो नहीं.. 5 बड़ी फिल्मों से अक्षय कुमार का इंकार.. कहा, झूठी है खबर!
जी हां, भले ही 100 करोड़ क्लब में अब तक सबसे ज्यादा सलमान खान की फिल्में हैं। और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म आमिर खान की है। लेकिन सच तो यह है कि जो रिकॉर्ड अक्षय कुमार बनाने वाले हैं, वह शायद कोई सुपरस्टार ना बना पाए। वहीं, ट्रे़ड पंडितों की मानें तो अक्षय कुमार फिलहाल बेस्ट फॉर्म में हैं।
लिहाजा, रूस्तम को 100 करोड़ कल्ब में एंट्री करने से कोई नहीं रोक सकता। हम्ममम.. उम्मीद है सलमान खान इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications

