अक्षय-कैटरीना की फिल्म 'नमस्ते लंदन' ने की थी ताबड़तोड़ कमाई, अब विपुल अमृतलाल होली पर कर रहे हैं री-रिलीज

Namaste london

Namaste london Re-Release: कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म को याद करें तो लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आती है नमस्ते लंदन जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों को बहुत पसंद आए थे। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। इसीलिए अब होली के खास मौके पर एक बार फिर से फैन्स के दिलों पर राज करने जा रही है नमस्ते लंदन।

लंबी चौड़ी थी फिल्म की स्टार कास्ट
विपुल अमृतलाल शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नीना वाडिया, जावेद शेख, उपेन पटेल और क्लाइव स्टैंडन जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म सिर्फ एक दिल जीतने वाली एंटरटेनिंग लव स्टोरी ही नहीं थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल हिट भी बनकर सामने आई थी।

फिल्म ने की थी इतनी कमाई
बता दें कि फिल्म ने 18 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 71.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ ही फिल्म इस साल नवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना गई थी। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 51.79 करोड़ रुपये (Gross) कमाई की थी। इससे यह पता चलता है कि फिल्म लोगों को कितनी पसंद आई थी।

होली पर री रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फैन्स का उत्साह बढ़ाने के लिए यह फिल्म इस होली यानी कि 14 मार्च को फिर से बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। मतलब इस बार होली का रंग 'नमस्ते लंदन' के साथ और भी खास होने वाला है।

इमोशन और मजेदार डायलॉग्स से भरी है फिल्म
'नमस्ते लंदन' को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था, और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। फिल्म में हास्य, इमोशनल मोमेंट्स, मज़ेदार डायलॉग्स और अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री ने इसे एक परफेक्ट एंटरटेनर बना दिया। सिर्फ लोगों के दिलों में ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी। 2007 में रिलीज़ हुई यह फिल्म उस साल की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी, जो इसकी जबरदस्त सफलता को साबित करता है।

जल्द ही रिलीज होगी यह फिल्म
इसके अलावा, विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म 'हिसाब' लेकर आ रहे हैं, जिसे सनशाइन पिक्चर्स और Jio स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया गया है। यह फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई है, जबकि आशिन ए शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'हिसाब' इस साल के अंत तक रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X