हाउसफुल 4 के साथ अक्षय कुमार तोड़ेंगे ये बड़ा BOX OFFICE रिकॉर्ड- बनेगा इतिहास !
बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार साल 2019 की अपनी तीसरी फिल्म के साथ तैयार हैं। हाउसफुल 4 का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। बता दें, हाउसफुल के साथ ही अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाने वाले हैं। बैक टू बैक 18 हिट फिल्मों के साथ अक्षय कुमार सुपरस्टार राजेश खन्ना का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।
राजेश खन्ना ने बैक टू बैक 17 हिट फिल्में दी थीं- आराधना, इत्तेफाक, डोली, बंधन, दो रास्ते, द ट्रेन, सच्चा झूठा, सफर, कटी पतंग, आन मिलो सजना, आनंद, मर्यादा, हाथी मेरे साथी, अमर प्रेम, अंदाज़, दुश्मन और अपना देश..

वहीं, अक्षय कुमार अब यह रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। फिलहाल जहां अक्षय कुमार की 17 फिल्में लगातार सफल रही हैं.. वहीं इस लिस्ट में 14 बैक टू बैक सफल फिल्मों के साथ हैं सलमान खान। यहां जानें, बॉलीवुड सुपरस्टार्स के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications