..................... Akshay Kumar all set for a blockbuster year 2022, to break his box office record of 1000 crore collection | ब्लॉकबस्टर साल के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार, तोड़ेंगे 1000 करोड़ कलेक्शन का अपना पुराना रिकॉर्ड! - Hindi Filmibeat

ब्लॉकबस्टर साल के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार, तोड़ेंगे 1000 करोड़ कलेक्शन का अपना पुराना रिकॉर्ड!

साल 2022 के स्वागत में कुछ ही दिन रह गए हैं। बॉलीवुड भी अपनी शानदार फिल्मों के साथ नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। डेढ़ सालों से टल रही फिल्में अब अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। कई नई फिल्मों की भी घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों के साथ हर त्योहार बुक कर लिया है और एक ब्लॉकबस्टर साल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अक्षय कुमार की 4 फिल्में साल 2022 में रिलीज हो रही हैं। जनवरी में 'पृथ्वीराज' से लेकर दिवाली में 'राम सेतु' तक, अगले साल वह 4 बिल्कुल अलग- अलग तरह की फिल्मों के साथ आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं।

akshay-kumar-all-set-for-a-blockbuster-year-2022

देखा जाए तो इन दिनों अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन लगी है और इन फिल्मों को देखा तो अक्षय साल 2022 में अपना पुराना बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

साल 2019 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हुई थीं- केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज.. चारों फिल्मों की gross कमाई 1000 करोड़ से ऊपर रही थी। और इसी के साथ वह एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर के तौर पर उभरे थे।

मिली थी सबसे बड़ी फिल्म

मिली थी सबसे बड़ी फिल्म

इतना ही नहीं, बल्कि 2019 में अक्षय कुमार को अपनी करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी मिली। हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 206 करोड़ का कलेक्शन किया और अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई है।

बहरहाल,यहां जानें साल 2022 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज

रिलीज डेट- 21 जनवरी 2022

निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा। इस फिल्म से शानदार बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे

रिलीज डेट - 4 मार्च 2022

वहीं, बच्चन पांडे 4 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला, जबकि डाइरेक्ट कर रहे हैं फरहाद सामजी। फिल्म में अक्षय के साथ दिखेंगी कृति सैनन, जैकलीन, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी।

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

रिलीज डेट- 11 अगस्त 2022

आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली यह इमोशनल ड्रामा फिल्म 11 अगस्त को आएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखेगी। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है। जबकि आनंद एल राय और अक्षय कुमार की बहन अलका इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह 11 अगस्त को प्रभाष स्टारर फिल्म 'आदिपुरूष' से क्लैश कर रही है। जाहिर है इससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित होगा।

राम सेतु

राम सेतु

रिलीज डेट - दिवाली 2022

राम सेतु के निर्देशक हैं अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव निर्माता हैं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा। दिवाली पर रिलीज होने वाली ये फिल्म अक्षय कुमार के सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर तहलका

बॉक्स ऑफिस पर तहलका

कोई शक नहीं कि इन चार फिल्मों के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। ये सभी फिल्में किसी ना किसी फेस्टिव डेट्स पर रिलीज होने वाली हैं। दिवाली, गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, स्वतंत्रता दिवस.. सभी बड़े डेट्स को अक्षय कुमार लॉक कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X