एक साल और अक्षय कुमार की 5 फिल्में, दिवाली 2021 से दीवाली 2022 तक- बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने को तैयार सुपरस्टार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में जो रहे हैं, जो एक साल में तीन से चार फिल्में रिलीज कर देते हैं। इससे पहले साल 2019 में अक्षय की चार फिल्में रिलीज हुई थीं। लेकिन फिर कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया और उनकी सभी फिल्में टलती चली गईं।
पिछले डेढ़- दो साल से अक्षय कुमार बैक टू बैक कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कुछ बनकर पूरी तरह से तैयार है, कुछ पोस्ट प्रोडक्शन में है, जबकि कुछ की शूटिंग जारी है। अब जबकि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने की घोषणा हो चुकी है। अक्षय कुमार की 5 फिल्मों की रिलीज डेट का धड़ाधड़ ऐलान कर दिया गया है।

दिवाली 2021 से लेकर दिवाली 2022 के बीच अक्षय कुमार की 5 फिल्में आने वाली हैं- सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और राम सेतु.. देखा जाए तो 2022 के सभी बड़ी फेस्टिव डेट्स को अक्षय कुमार ने लॉक कर लिया है। वहीं, अभी इसी बीच अतरंगी रे और सिंड्रेला की रिलीज डेट आने की उम्मीद है।

सूर्यवंशी - दिवाली 2021
अक्षय कुमार के धमाकेदार पारी की शुरुआत हो रही है बहुप्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी से। 2020 होली से पोस्टपोन होते होते आखिरकार फिल्म अब दिवाली 2021 को रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में हैं।जबकि कैमियो में हैं अजय देवगन और रणवीर सिंह।

पृथ्वीराज - 21 जनवरी 2022
वहीं, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर।

बच्चन पांडे - 4 मार्च 2022
वहीं, बच्चन पांडे 4 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला, जबकि डाइरेक्ट कर रहे हैं फरहाद सामजी। फिल्म में अक्षय के साथ दिखेंगी कृति सैनन, जैकलीन, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

रक्षाबंधन - 11 अगस्त 2022
आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली यह इमोशनल ड्रामा फिल्म 11 अगस्त को आएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखेगी। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है। जबकि आनंद एल राय और अक्षय कुमार की बहन अलका इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

राम सेतु - दिवाली 2022
ये फिल्म भी फ्लोर पर आ चुकी है और इसकी रिलीज डेट दिवाली 2022 के लिए लॉक हो चुकी है। अक्टूबर मध्य से इसकी अगली शेड्यूल शुरु होगी। राम सेतु के निर्देशक हैं अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव निर्माता हैं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा।

बॉक्स ऑफिस पर तहलका
कोई शक नहीं कि इन पांच फिल्मों के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। ये सभी फिल्में किसी ना किसी फेस्टिव डेट्स पर रिलीज होने वाली हैं। दिवाली, गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, स्वतंत्रता दिवस.. सभी बड़े डेट्स को अक्षय कुमार लॉक कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications