..................... Akshay Kumar's 5 films final for 2024 release, blocks Eid, Diwali to Christmas, all set to shatter box office records - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar: 2024 में इन 5 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस धमाका करेंगे अक्षय कुमार, ईद- क्रिसमस सब किया ब्लॉक

akshay-kumar-5-films-for-2024-release-blocks-eid-diwali-to-christmas-all-set-to-shatter-box-office

Akshay Kumar's 2024 Releases: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो एक साल में चार से पांच फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। जहां साल 2023 का अंत अक्षय कुमार फिल्म 'मिशन रानीगंज' से करने वाले हैं, वहीं अगले साल, यानि की 2024 के लिए अभिनेता ने एक नहीं, दो नहीं.. पूरी 5 फिल्में लॉक कर ली हैं।

जी हां, अगले साल अक्षय कुमार की पांच फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात है कि इन सभी फिल्मों के लिए अभिनेता ने साल की सबसे खास तारीखों का चुनाव किया है। 2024 की ईद, गांधी जयंती, दिवाली, क्रिसमस.. सभी खास डेट्स पर अक्षय कुमार की फिल्में रिलीज होंगी। कोई शक नहीं कि.. अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ा धमाका करने की तैयारी है.. क्योंकि आने वाली फिल्मों में अक्षय की कुछ सबसे बहुचर्चित फिल्में शामिल हैं।

यहां जानें 2024 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में:

सोरारई पोट्रू रीमेक

सुपरस्टार सूर्या स्टारर बहुचर्चित तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' [Soorarai Pottru] के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 16 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। इस रीमेक का निर्देशन सुधा कोंगरा कर रही हैं, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म बनाई थी।

बड़े मियां छोटे मियां

पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी बड़ी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए ईद 2024 लॉक कर लिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर मुख्य किरदारों में हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होगी।

स्काई फोर्स

स्काई फोर्स में अक्षय कुमार भारतीय वायु सेना अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। अभिषेक कपूर और संदीप केलवानी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

हाउसफुल 5

हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 मौज-मस्ती, मनोरंजन और कॉमेडी की एक रोलर-कोस्टर सवारी के वादे के साथ 2024 में आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टारकास्ट की बात करें तो, फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इसमें फाइनल हैं.. जबकि कई स्टार कलाकार और भी शामिल होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे साजिद नाडियाडवाला।

वेलकम टू द जंगल

वेलकम और वेलकम बैक के बाद से ही, फैंस इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे। फ़िरोज़ ए नाडियाडवाला ने अपनी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त का नाम रखा है- 'वेलकम टू द जंगल'। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अरशद वारसी, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, राहुल देव, यशपाल शर्मा, सहित कईं स्टार्स धमाल मचाने वाले हैं।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X