2.0 के साथ BOX OFFICE किंग बनेंगे अक्षय कुमार- धड़ाधड़ टूटेंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स!
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 साल 2018 की ही नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी बजट की फिल्म है। फिल्म का कुल बजट तो 600 करोड़ के लगभग है। जाहिर है फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 1400 करोड़ से ऊपर की कमाई करनी होगी। ऐसे में उम्मीद है कि 2.0 बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेगी।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से इतना बड़ा नुकसान- बंद हो जाएंगे कुछ थियेटर्स?
अब तक भारत की सिर्फ दो फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल.. और बाहुबली 2 ने। जहां दंगल ने 1899 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बाहुबली 2 ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में वह रजनीकांत से टक्कर लेते दिखेंगे। लंबे समय के बाद अक्षय निगेटिव किरदार में दिखने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी बेसब्री है। वहीं, खास बात है कि 2.0 ओवरसीज में भी काफी बडे़ स्तर पर रिलीज की जा रही है। दुबई में फिल्म लगभग 100 शोज हर दिन लगाए जाएंगे। इतने के बाद जाहिर है फिल्म की कमाई पक्की है।
जानें क्या क्या रिकॉर्ड तोड़ सकती है 2.0-


Click it and Unblock the Notifications