2.0 बॉक्स ऑफिस: 300 करोड़ी कल्ब में अक्षय कुमार की शानदार एंट्री, संजू को किया पीछे
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने हिंदी में जहां 165 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, सभी भाषाओं को मिलाकर 2.0 ने भारत में 365 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। 2.0 बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की संजू को पीछे कर 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू ने 342 करोड़ की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। लेकिन 2.0 ने इसे पार कर लिया है। बहरहाल, 2.0 भारत में तीन भाषाओं में रिलीज की गई है- हिंदी, तमिल और तेलुगु। जबकि 12 अलग अलग भाषाओं में डब की गई है। सभी भाषाओं को मिलाकर 2.0 ने यह आंकड़ा पार किया है।

वहीं, तीसरे नंबर पर है संजय लीला भंसाली की पद्मावत, जिसने 300 करोड़ की कमाई की थी। बहरहाल, 2.0 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 620 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यहां फ़िल्म ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ा है, जिसने 560 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। खास बात है कि 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म है।
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के कुछ खास बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications