BOX OFFICE: 200 करोड़ तक पहुंच गए अजय देवगन- 'टोटल धमाल' का वर्ल्डवाइड धमाका
Recommended Video

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' जहां भारत में हिट हो चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म धमाल मचा रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। बता दें, यह अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। भारत में फिल्म 100 करोड़ पार कर चुकी है।
भारत में 11 दिनों में टोटल धमाल ने 125 करोड़ तक की कमाई कर ली है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खासकर बच्चों को.. जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। लुका छुपी और सोनचिड़िया की रिलीज के बावजूद टोटल धमाल की जबरदस्त कमाई जारी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 150 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। यानि की टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर सिंघम रिटर्न्स को पार कर जाएगी। यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता।


Click it and Unblock the Notifications











