BOX OFFICE: 4 दिनों में ही 100 करोड़ पार- अजय देवगन की 'टोटल धमाल' का धमाका

इंद्र कुमार के निर्देशन बनी फिल्म टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने फुल पैसा वसूल बताया है। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने महज 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

भारत में 4 दिनों में फिल्म ने 72.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ओवरसीज में भी फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। 4 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 110.25 करोड़ (gross) का कलेक्शन कर लिया है। खास बात है कि यह फिल्म बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुकी है, लिहाजा पूरी फैमिली फिल्म देखने आ रही है।

Total Dhamaal

यह अजय देवगन की आठवीं 100 करोड़ी फिल्म साबित होगी। बता दें, फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए भारत में कम से कम 150 करोड़ तक की कमाई करनी होगी, जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X