'टोटल धमाल' BOX OFFICE- ओवरसीज में भी अजय देवगन ने की बंपर ओपनिंग
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार्स स्टारर फिल्म टोटल धमाल वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां भारत में 16.50 करोड़ की ओपनिंग दी है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म बच्चों के बीच खास पॉपुलर हो चुकी है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है।
ओवरसीज में फिल्म ने 8.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। खासकर यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिला है। इन देशों में यह 2019 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर साबित हुई है। वहीं, दूसरे दिन भी जबरदस्त ट्रेंड है।

टोटल धमाल भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि 786 स्क्रीन पर.. यानि की वर्ल्डवाइड कुल यह 4486 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जाहिर है यदि फिल्म का ट्रेंड ऐवरेज से ऊपर रहे.. तो यह 150 करोड़ से ऊपर का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications