अजय देवगन की 'टोटल धमाल'- BOX OFFICE पर इतने करोड़ की धमाकेदार होगी ओपनिंग!
Recommended Video

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल इस शुक्रवार यानि की 22 फरवरी को रिलीज होने के तैयार है। कोई शक नहीं कि यह काफी बड़े स्तर की फिल्म है। वहीं, अजय देवगन और अनिल कपूर जैसे स्टार्स के होने की वजह से यह काफी चर्चा भी बटोर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म के क्रेज को देखते हुए यह 13-15 करोड़ तक की ओपनिंग देगी।
साल 2007 में आई कॉमेडी फिल्म 'धमाल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। लिहाजा, फिर इसे फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। टोटल धमाल इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा मुख्य किरदारों में हैं।

खास बात है कि 22 फरवरी को टोटल धमाल सोलो रिलीज हो रही है। जाहिर है फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर इसका फायदा मिलेगा। हालांकि फिल्म को पिछले हफ्ते रिलीज 'गली बॉय' से टक्कर मिलेगी। गली बॉय को लोगों ने खूब पसंद किया है। टोटल धमाल के साथ अच्छी बात यह भी है कि फिल्म को यूए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। यानि की यह पूरी तरह से फैमिली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











