Box Office: अजय देवगन की तानाजी की रिकॅार्ड कमाई के आगे फेल हुई स्ट्रीट डांसर और पंगा !
साल 2020 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर। फिल्म अपने रिलीज के 19 दिन बाद भी सिनेमाघर से कमाई बटोर रही है। इस बीच दो बड़े स्टार वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी और कंगना रनौत की पंगा भी रिलीज हुई। लेकिन इन दोनों फिल्मों ने मिलकर भी तानाजी को पीछे छोड़ने में सफल नहीं रही है।
कमाई के लिहाज से तानाजी जल्द 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तैयारी में है। दूसरी तरफ अपने रिलीज के पांचवे दिन स्ट्रीट डांसर 3 डी और पंगा की कमाई में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट सामने आयी है।

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दर्शकों के बीच वरुण धवन और कंगना रनौत का स्टारडम बेअसर साबित हुआ है। चलिए जानते हैं कि कैसे तानाजी ने इन दो बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
ajay devgn box office tanhaji varun dhawan kangana ranaut अजय देवगन तानाजी बॉक्स ऑफिस वरुण धवन कंगना रनौत


Click it and Unblock the Notifications