BOX OFFICE: अजय देवगन 2020 के सबसे बड़े ब्लाॅकबस्टर हीरो, अक्षय के साथ 7 बिग स्टार्स को झटका
साल 2020 खत्म होने की तरफ आगे बढ़ रहा है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ये साल आम लोगों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बड़ा झटका साबित हुआ है। फिल्मों की रिलीज ना होने से और शूटिंग का काम आगे बढ़ने के कारण कई हजार करोड़ का नुकसान सीधे तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के झोली में आ गिरा है।
कोरोना वायरस के कारण मार्च के अंत से ही सिनेमाघरों पर ताला लगा। जिसके कारण कई बड़ी फिल्में तैयार होने के बाद भी रिलीज का मुंह नहीं देख पाई है। ईद पर सलमान खान की राधे और अक्षय कुमार की लक्ष्मी रिलीज होने वाली थी। राधे की रिलीज साल 2021 के लिए तय की गई।

वहीं अक्षय ने लक्ष्मी को दिवाली पर रिलीज कर दिया। सलमान खान और अक्षय कुमार और आमिर खान के हाथ इस साल खाली रहे हैं। अजय देवगन साल 2020 के एक मात्र सुपरहिट सुपरस्टार साबित हुए हैं। इसकी वजह है उनकी तानाजी द अनसंग वॅारियर। इसकी कमाई 280 करोड़ की रही है। साल 2020 की यही एक ऐसी फिल्म रही है।


Click it and Unblock the Notifications











