BOX OFFICE: दूसरे वीकेंड भी 'तान्हाजी' की मजबूत पकड़, हिट है अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ने जबरदस्त कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। एक हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। वहीं, अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 10.06 करोड़ की कमाई की है और 8 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 130 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। कोई शक नहीं कि इस वीकेंड फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

तान्हाजी में अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकेल मुख्य किरदारों में दिखें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो तान्हाजी 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। लिहाजा, यह अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

Tanhaji

तान्हाजी भारत में 3880 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। वहीं दूसरे हफ्ते भी फिल्म लगभग 3000 स्क्रीन पर कायम है। जबकि दीपिका पादुकोण की छपाक अब लगभग 850 स्क्रीन पर भी चल रही है। छपाक ने अपने पहले हफ्ते में 28 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X