BOX OFFICE: सुपरहिट है अजय देवगन की 'तान्हाजी'- दूसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन
सुपरस्टार अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म तान्हाजी जलवा अपने ग्वारहवें दिन भी कायम है। फिल्म ने 11वीं दिन यानि की दूसरे सोमवार को 8.17 करोड़ की कमाई की है। और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन दे रही है।
फिल्म ने शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 22.12 करोड़, सोमवार को 8.17 करोड़.. का कलेक्शन किया है। इस हफ्ते दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं- स्ट्रीट डांसर और पंगा.. जिसके बाद तान्हाजी की कमाई पर लगाम लग सकता है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म लगभग 3000 स्क्रीन पर कायम है। 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले गोलमाल अगेन ने 205 करोड़ का कारोबार किया था।


Click it and Unblock the Notifications