BOX OFFICE: अजय देवगन की तानाजी की तूफानी कमाई, 200 करोड़ में दमदार एंट्री !
साल 2020 की सबसे बड़ी और पहली सुपरहिट बन गई है अजय देवगन की तानाजी। अपने दो वीकेंड बीतने के बाद भी लगातार ये फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर ऐसी ही तेजी रही तो तानाजी आराम से 200 करोड़ की दहलीज पर खुद तो पहुंचाने में सफल होगी।
इस फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। फिलहाल फिल्म कमाई के लिहाज से मुनाफे में चल रही है। वहीं इस वीक रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्में पंगा और स्ट्रीट डांसर 3 डी इस वीकेंड तानाजी की कमाई की रफ्तार को धीमी कर सकता है।

लेकिन पूरा मौका है कि अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की ये ऐतिहासिक फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाए। बता दें कि मुंबई में फिल्म की कमाई की रफ्तार अधिक है। खासकर सिंगल स्क्रीन्स में तानाजी छाई हुई है। यहां देखिए पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications