Box Office: 400 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी अजय देवगन की तानाजी, धुआंधार रिकॅार्ड !
साल 2020 में अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर ने कमाई का ऐसा रिकॅार्ड तोड़ा है जो कि काबिलेतारीफ है। जनवरी की पहली बड़ी रिलीज होने का फायदा अभी तक तानाजी को मिल रहा है।
तानाजी कई मायने में दर्शकों के लिए स्पेशल है। एक तरफ जहां मराठा इतिहास को फिल्म बखूबी से वीएफएक्स के माध्यम से दिखाती है। वहीं अजय और काजोल को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों को स्पेशल अहसास दिलाता है।

दूसरी तरफ सैफ अली खान का विलेन वाला मैजिक। फिल्म को लगातार कमाई देता जा रहा है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि तानाजी अजय देवगन के साथ सैफ अली खान के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यकीन नहीं आता तो यहां देखिए इसका पूरा रिकॅार्ड..


Click it and Unblock the Notifications