सुपरहिट है अजय देवगन की तान्हाजी- बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है जबरदस्त मुनाफा
अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी अपने चौथे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 255.77 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। तान्हाजी अपने बजट से दुगुना कमाई कर चुकी है। फिल्म ने 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमा लिया है और 2020 की पहली मुनाफेदार फिल्म साबित हुई है। खास बात है कि बीच में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद तान्हाजी अपने चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।
तान्हाजी ने अपने पहले हफ्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 78.54 करोड़, तीसरे हफ्ते 40.42 करोड़.. और चौथे वीकेंड में 13.53 करोड़ का कलेक्शन किया है।

125 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म अब तक 104.61 प्रतिशत का मुनाफा कमा चुकी है। फिल्म ने 130.77 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है। कोई शक नहीं कि अजय देवगन के करियर की यह 100वीं फिल्म उनके लिए सबसे खास फिल्म भी बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











