''तान्हाजी'' वर्ल्डवाइड कलेक्शन- अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ी धमाका
अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म तान्हाजी अपने पांचवें हफ्ते में भी जबरदस्त प्रदर्शन दे रही है। ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने जहां भारत में 267.76 करोड़ (315.95 करोड़ gross) का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। पांच हफ्तों के बाद फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350.95 करोड़ पहुंच चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 35 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
बीच में कई बड़ी फिल्मों के रिलीज के बावजूद तान्हाजी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। तान्हाजी वर्ल्डवाइड अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। गोलमाल अगेन ने वर्ल्डवाइड 310.67 करोड़ की कमाई की थी, जिसे तान्हाजी ने पार कर लिया है।
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications