'तान्हाजी' बॉक्स ऑफिस- अजय देवगन को मिलेगी धमाकेदार ओपनिंग, जबरदस्त क्रेज!
अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तान्हाजी' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म इतिहास पर बनी है, जो मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे पर आधारित होगी। तान्हाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं। फिल्म के प्रति क्रेज देखकर और ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है। तान्हाजी 12-14 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा दुगुना हो सकता है।
10 जनवरी को तान्हाजी दो फिल्मों के साथ क्लैश कर रही हैं- दीपिका पादुकोण की छपाक.. और रजनीकांत की दरबार। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन भी प्रभावित होगा। लेकिन अजय देवगन के स्टारडम और फिल्म के क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग देगी।
यहां जानें तान्हाजी का क्या होगा बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications