तानाजी बॉक्स ऑफिस - मकर संक्रांति अजय देवगन के लिए शुभ, छप्पर फाड़ कमाई
अजय देवगन स्टारर तानाजी ने मकर संक्रांति के दिन बॉक्स ऑफिस पर वापस शानदार कमाई की है। फिल्म ने बुधवार, 15 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16 करोड़ की कमाई की और फिलहाल फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 107 करोड़।
गौरतलब है कि मकर संक्रांति के त्योहार पर छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने बुधवार को कुल 51 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो कि फिल्म की ओपनिंग से भी बेहतर थी।

अजय देवगन की फिल्म फिलहाल 107 करोड़ कमाकर अजय देवगन की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ चुकी है। इससे ऊपर गोलमाल अगेन, टोटल धमाल और सिंघम रिटर्न्स की कमाई है।
तानाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है और दिलचस्प ये है कि तानाजी अजय देवगन की 11वीं 100 करोड़ी फिल्म है। यहां जानिए मकर संक्रांति पर फिल्म की धमाकेदार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications