Box Office: अजय देवगन की तानाजी की बंपर कमाई, 31 दिन में करोड़ों की कमाई
अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर लगातार सिनेमाघर में छाई हुई है। इस बीच बैक टू बैक कई नई रिलीज आकर अपना सफर खत्म करके जा चुकी है। लेकिन एकमात्र अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की तानाजी ही ऐसी है जो कि सिनेमाघर में अपना पैर जमा कर पूरी तरह से छाई हुई है।
फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसे लोगों ने काफी पसंद किया है। ये अब तक की अजय देवगन की सबसे तेजी और लगातार कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इस बीच पंगा,स्ट्रीट डांसर 3 डी,जवावी जानेमन,शिकारा, मलंग जैसी बिग स्टार से लकदक फिल्में रिलीज हुई हैं। इन सबके बीच अजय देवगन का स्टारडम हावी रहा है। यहां देखिए पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications