..................... अजय देवगन की तान्हाजी सिर्फ मुंबई में ही 100 करोड़ पार | Ajay Devgn's Tanhaji All Set To Touch 100 Crore Mark In Mumbai Alone - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की ''तान्हाजी'' का मुंबई में धमाकेदार कलेक्शन- 100 करोड़ के साथ सिर्फ बाहुबली से पीछे

अजय देवगन- सैफ अली कान की फिल्म तान्हाजी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। भारत में 197.45 करोड़ के कुल कलेक्शन के साथ फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। अपने तीसरे हफ्ते में भी फिल्म लगभग 2000 स्क्रीन पर टिकी है। खास बात है कि फिल्म महाराष्ट्र में शानदार कमाई कर रही है। सिर्फ मुंबई में ही फिल्म ने 100 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इस हफ्ते दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं- स्ट्रीट डांसर 3डी और पंगा.. जिसके बाद तान्हाजी की कमाई पर लगाम लग सकता है। लेकिन फिलहाल इस वीकेंड फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है।

Tanhaji

200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले गोलमाल अगेन ने 205 करोड़ का कारोबार किया था।

जहां तक मुंबई में कमाई की बात है तो तान्हाजी अभी भी शानदार प्रदर्शन दे रही है। मुंबई में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में बाहुबली 2 टॉप पर है, जिसने सिर्फ मुंबई में 190 करोड़ का कलेक्शन किया है। सलमान खान की टाईगर जिंदा है ने 109 करोड़, आमिर खान की पीके ने 105 करोड़, दंगल ने 104 करोड़.. जबकि रणबीर कपूर की संजू ने 102 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, तान्हाजी की कमाई जारी है।

तान्हाजी लगभग 150 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म अपना बजट पार कर चुकी है और फिलहाल मुनाफा कमा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X