पांच 100 करोड़ी फिल्में.. 44 FLOPS.. किस लिस्ट में शामिल होगी 'शिवाय'!

By Neeti

25 साल.. जी हां, काफी कम एक्टर्स होते हैं जो इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज कर पाते हैं। 25 सालों में अजय देवगन ने 90 फिल्में की हैं। जिनमें से 11 हिट, 4 सुपरहिट, 2 ब्लॉकबस्टर और 8 सेमी हिट रही हैं।

लेकिन वहीं, जहां हिट्स है, वहां असफलता भी होगी ही.. इन 25 सालों में एंग्री यंग मैन एक्टर ने 44 फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। आज भले ही अजय देवगन 100 करोड़ी फिल्में कर रहे हों। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब इनकी फिल्में अपना बजट भी नहीं निकाल पाती थी। बता दें, अजय देवगन ने एक भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर नहीं दी है।

'काजोल- अजय देवगन से जुड़ी यह 'शिवाय' अफवाह.. बिल्कुल गलत है..'

ajay devgn

खैर, 25 सालों में फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट देंखे तो अजय देवगन कम से कम अक्षय कुमार से बेहतर स्थिति में हैं। जी हां, अक्षय कुमार ने 25 सालों में 50 फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन अब जबकि शिवाय रिलीज को तैयार है, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म किस श्रेणी में जाती है।

बहरहाल, यहां देंखे अजय देवगन के करियर की अंतिम बड़ी फ्लॉप फिल्में-

साल 2014 में आई फिल्म एक्शन जैक्सन ने बॉक्स ऑफिस पर 55.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। नतीजा- फ्लॉप

साल 2012 में आई फिल्म तेज.. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.02 करोड़ का बिजनेस किया था। नतीजा- सुपरफ्लॉप..

साल 2011 में आई थी संजय दत्त- अजय देवगन की फिल्म रास्कल्स.. फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की.. नतीजा- फ्लॉप

अजय देवगन की फिल्म आक्रोश ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।

सलमान खान के साथ अजय देवगन की इस फिल्म को फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। फिल्म ने सिर्फ 26 करोड़ कमाया था।

काजोल- अजय देवगन की यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी। हालांकि कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद भी आई थी। फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अजय देवगन की इस फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया था।

साल 2008 में रिलीज अजय देवगन की इस फिल्म ने मात्र 13 करोड़ का बिजनेस किया था।

रामगोपाल वर्मा की यह फिल्म औंधे मुंह गिरी थी. फिल्म ने 7.5 का कलेक्शन किया था। नतीजा- सुपरफ्लॉप..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X