World wide BOX OFFICE: अजय देवगन की तानाजी की धाकड़ कमाई, पूरी रिपोर्ट !
अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर साल 2020 की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोई दमदार फिल्म ना होने के कारण तानाजी लगातार कमाई के लिहाज से तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। हालांकि तानाजी के साथ दीपिका पादुकोण की छपाक भी रिलीज हुई थी।
एसिड अटैक पर पर्दे पर उतारी गई ये रियल कहानी बेहतरीन अदायगी और कहानी के बाद भी दर्शकों से कनेक्ट करने में सफल नहीं हो पायी। इस वजह से तानाजी को देखने के लिए दर्शकों की संख्या बड़ी है।

यही वजह रही है कि एक सप्ताह के भीतर अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की इस फिल्म ने कमाई के लिहाज से 100 करोड़ क्लब में खुद को शामिल कर लिया है। इस वीकेंड के बाद फिल्म 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ल्डवाइड भी तानाजी का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां देखिए रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications