अजय देवगन की तानाजी बॉक्स ऑफिस पर 2020 की सबसे बड़ी फिल्म
2020 खत्म होने वाला है और जिस तरह थियेटर के हालात हैं, ऐसा लगता नहीं है कि अब बचे हुए दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ होगी। पहले रणवीर सिंह की '83, दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब वो भी अपना स्थान छोड़ चुकी है।
ऐेसे में क्रिसमस पर भी किसी बड़ी फिल्म का रिलीज़ होना मुश्किल ही लगता है। और 2020 के शुरूआती तीन महीनों में रिलीज़ हुई फिल्मों के आंकड़े देखे जाएं तो अजय देवगन की तानाजी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है।

गौरतलब है कि तानाजी की कमाई, भारत और वर्ल्डवाइड उनकी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म गोलमाल अगेन को पीछे छोड़ चुकी है। पहले ही तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। दिलचस्प ये है कि तानाजी, अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











