BOX OFFICE: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को दिया टक्कर.. शाहरुख खान पीछे!
रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' और टाईगर की 'बागी' के बाद भी अजय देवगन की फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर दौड़ जारी रखी है। फिल्म ने 96 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रेड 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो गई। उम्मीद है इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
सलमान खान, अनिल कपूर का धमाकेदार 'रेस 3' LOOK.. जबरदस्त
खास बात है कि रेड अजय देवगन की आठवीं सौ करोड़ी फिल्म होगी। इसी के साथ 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन शाहरुख खान को पीछे करने वाले हैं। फिलहाल शाहरुख खान और अजय देवगन दोनों ही 7- 7 फिल्मों के साथ नंबर तीन पर हैं।

वहीं, रेड के सौ करोड़ी बनते ही अजय देवगन अक्षय कुमार के साथ दूसरे नंबर पर होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि 2018 में क्या शाहरुख वापस धमाका करेंगे.. या टॉप 3 की लिस्ट से होंगे बाहर! बहरहाल, यहां जानें 100 करोड़ क्लब में कौन कितनी फिल्मों के साथ शामिल है-


Click it and Unblock the Notifications