BOX OFFICE: अजय देवगन की 'रेड'.. जबरदस्त.. पहले दिन का कलेक्शन!
Recommended Video

Raid Movie First Day Box Office Collection: Ajay Devgn | Ileana D'Cruz | Saurabh Shukla | FilmiBeat
अजय देवगन- इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म रेड को दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है। फिल्म को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है।
बता दें, अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग दी है। हालांकि अजय देवगन की पिछली फिल्म गोलमाल अगेन की तुलना में काफी कम है। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो रेड का कलेक्शन वीकेंड पर डबल होने वाला है।

खास बात यह भी है कि फिल्म सिर्फ 35 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए लगभग 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि अजय देवगन की फिल्म के लिए बड़ी बात नहीं।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications