Ajay Devgn की Drishyam 2 ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, भूल भुलैया 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़कर निकली आगे

Drishyam 2 Box Office: अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में भी धमाका कर रही है। फिल्म ने अपने 17वें दिन यानि की तीसरे रविवार को 10.39 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 186.76 करोड़ तक पहुंच चुका है।

दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म ने इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। भूल भुलैया 2 ने 185.57 करोड़ का बिजनेस किया था।

बता दें, दृश्यम 2 फिलहाल ब्रह्मास्त्र (हिंदी) और द कश्मीर फाइल्स के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन अभी भी फिल्म की कमाई पूरी मजबूती के साथ जारी है। फिल्म आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

ajay-devgn-s-drishyam-2-sets-new-records-beats-the-lifetime-collection-of-bhool-bhulaiyaa-2

यह सिनेमाघरों में महामारी के बाद सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। दृश्यम 2 एक करोड़ से ज्यादा टिकट बेचने वाली अजय देवगन की 24वीं फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, बल्कि दृश्यम 2 अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर आ चुकी है। फिलहाल दृश्यम 2 से ऊपर दो फिल्में हैं- तान्हाजी (279.50 करोड़) और गोलमाल अगेन (205.72 करोड़)।

फिल्म का पैन-इंडिया में 17 दिनों का कुल संग्रह 186.76 करोड़ रुपये है और टिकट की कीमत में बढ़ोतरी किए बिना यह 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

आंकड़ों की बात करें तो तीसरे वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन रहा 23.29 करोड़.. जिसके बाद दृश्यम 2 तीसरे वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की पहली फिल्म बन गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X