Drishyam 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर अजय देवगन की 'दृश्यम 2', जानें चौथे दिन का धमाकेदार कलेक्शन

Drishyam 2 Monday Box Office: दृश्यम 2 के साथ आखिरकार बॉलीवुड ने राहत की सांस ली है। अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर ये संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों लगातार सिनेमाघरों में फिल्म का जलवा देखा गया है। वहीं, दर्शकों के बीच अभी भी फिल्म का भरपूर क्रेज है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ने सोमवार को 10 से 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसी के साथ चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 73-74 करोड़ तक पहुंच चुका है। बता दें, फिल्म ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

सिंगल स्क्रीन पर कलेक्शन मुख्य रूप से अजय देवगन फैक्टर के कारण आ रहे हैं, लेकिन यह देखते हुए कि फिल्म एक थ्रिलर है, दृश्यम 2 का लाइफटाइम बिजनेस मल्टीप्लेक्स पर बहुत अधिक निर्भर करेगा। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से समान रूप से सराहना मिली है और जाहिर तौर पर यह हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी सफलता की कहानी है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री

100 करोड़ क्लब में एंट्री

कोई शक नहीं कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ क्लब तक पहुंच सकती है। यह अजय देवगन की बारहवीं 100 करोड़ी फिल्म होगी। खास बात है कि फिल्म ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है। लिहाजा, फिल्म की कमाई को देखते हुए अब क्लीयर है कि अजय देवगन के खाते में एक ब्लॉकबस्टर आने वाली है। फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही अपना बजट निकाल चुकी है और अब मुनाफा कमा रही है।

फ्लॉप फिल्मों का टूटा सिलसिला

फ्लॉप फिल्मों का टूटा सिलसिला

आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी को यदि छोड़ दें.. तो इस साल बतौर लीड एक्टर अजय देवगन की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं- रनवे 34, थैंक गॉड और दृश्यम 2। जहां पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं.. वहीं दृश्यम 2 के साथ अजय देवगन ने एक बार फिर अपना स्टारडम दिखाया है।

टॉप 7 में शामिल

टॉप 7 में शामिल

चार दिनों की कमाई के साथ ही अजय देवगन स्टारर ये फिल्म साल 2022 की टॉप 7 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जबकि जल्द ही 100 करोड़ पार यह टॉप 5 में एंट्री लेने वाली है। इस साल अब तक 4 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है- गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X