Drishyam 2 Box Office: 200 करोड़ क्लब में दृश्यम 2 की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन की टॉप 3 फिल्मों में शामिल

ajay-devgn-s-drishyam-2-entered-in-200-crore-club-included-in-top-3-films-of-the-superstar

Drishyam 2 Box Office: दृश्यम 2 के साथ अजय देवगन को अपने करियर की तीसरी 200 करोड़ी फिल्म मिल चुकी है। जी हां, दृश्यम 2 अपने चौथे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने 23वें दिन पर 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है और ये अजय देवगन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

दृश्यम 2 का अब तक का कुल कलेक्शन 203.59 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं, फिल्म अभी भी मजबूती के साथ थियेटरों में बनी हुई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो 'अवतार 2' की रिलीज दृश्यम 2 का जादू कायम रहेगा। अवतार 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यानि की दृश्यम 2 के पास आने वाले 4 दिनों तक कोई कंपिटिशन नहीं है।

अजय देवगन की ये फिल्म 225 करोड़ के आसपास तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। इसी के साथ यह 'गोलमाल अगेन' की कमाई को पार कर अजय देवगन की दूसरी सबसे बड़ी साबित होगी। बता दें, अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है तान्हाजी, जिसने 279.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।

200 करोड़ क्लब

200 करोड़ क्लब

डबल सेंचुरी लगाने वाली अजय देवगन की तीसरी फिल्म बनी दृश्यम 2।

2017: गोलमाल अगेन .. फिल्म ने 24वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
2020: तान्हाजी.. फिल्म ने 15वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
2022: दृश्यम2.. फिल्म ने 23वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

इतना कमाया प्रॉफिट

इतना कमाया प्रॉफिट

80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब 123.59 करोड़ का रिटर्न कमाया है.. प्रॉफिट की बात करें तो फिल्म ने अब तक 154.48 प्रतिशत मुनाफा लिया है। दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है।

टॉप 3 में शामिल

टॉप 3 में शामिल

दृश्यम 2 फिलहाल ब्रह्मास्त्र (हिंदी) और द कश्मीर फाइल्स के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन अभी भी फिल्म की कमाई पूरी मजबूती के साथ जारी है।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

कोई शक नहीं कि दृश्यम 2 की सफलता का प्रभाव अजय देवगन की आने वाली फिल्मों पर पड़ेगा। अजय देवगन के आने वाली फिल्मों में शामिल है- मैदान, भोला, सिंघम अगेन, गोलमाल 5, रेड 2..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X