Drishyam 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ क्लब में अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री, इस बड़ी फिल्म को किया पीछे!

Drishyam 2 Worldwide Box Office: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है। बता दें, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ (gross) का आंकड़ा पार कर लिया है। 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये 2022 की पांचवी फिल्म बन चुकी है।
दृश्यम 2 ने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 38 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। खास बात है कि अभी भी फिल्म पूरी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में दौड़ रही है। लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी ये संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म जबरदस्त मुनाफा कमा रही है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को पार कर लिया है। गंगूबाई की ग्लोबल कमाई 211 करोड़ की रही थी। जबकि दृश्यम 2 अपने बारहवें दिन ही यह आंकड़ा पार कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
साल 2022 की इन फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में ली एंट्री-
ब्रह्मास्त्र- 431 करोड़
द कश्मीर फाइल्स- 341 करोड़
भूल भुलैया 2- 266 करोड़
दृश्यम 2- 212 करोड़ (कमाई जारी है)
गंगूबाई काठियावाड़ी- 211 करोड़

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
दृश्यम 2 अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर आ चुकी है। फिलहाल दृश्यम 2 से ऊपर तीन फिल्में ये हैं-
तान्हाजी- 279.50 करोड़
गोलमाल अगेन- 205.72 करोड़
टोटल धमाल- 155.67 करोड़

सिनेमाघर हुए हाउसफुल
कोई शक नहीं कि दृश्यम 2 ने बॉलीवुड को राहत की सांस दी है। जहां दर्शक थियेटर आने से कतरा रहे थे.. वहीं दृश्यम 2 के साथ एक बार फिर सिनेमाघर के बाहर हाउसफुल के बोर्ड दिख रहे हैं। मराठा मंदिर से लेकर गेटी गैलेक्सी तक.. कई सिंगल स्क्रीन थियेटर हाउसफुल नजर आ रहे हैं।

जमकर कमा रही है मुनाफा
दृश्यम 2 लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी है। जबकि फिल्म की कमाई 150 करोड़ पार कर चुकी है और अभी भी जारी है। यानि की फिल्म 100 करोड़ से ऊपर का प्रॉफिट कमा चुकी है। फिल्म इस साल की टॉप मुनाफेदार फिल्मों में शामिल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











