2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप हिंदी फिल्में, किसी ने कमाए 1 करोड़ तो कोई 7 करोड़ तक पहुंचा- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

ajay-devgn-s-bholaa-kartik-aaryan-s-shehzada-to-akshay-kumar-selfiee-bollywood-biggest-flops-of-2023

Bollywood biggest flops of 2023: साल के पांच महीने गुजर चुके हैं और हिंदी बॉक्स ऑफिस के लिए ये पांच महीने औसत साबित हुए हैं। बॉलीवुड से अभी तक लगभग 1216 करोड़ तक का कलेक्शन किया जा चुका है। लेकिन खास बात है कि यह आंकड़ा सिर्फ दो बड़ी फिल्म की वजह से छुआ जा सका है, और वो है पठान और दे केरल स्टोरी।

2023 में जनवरी से मई के बीच केवल 18 हिंदी फिल्में रिलीज़ हुईं, जो कि पूर्व-महामारी काल (यानी 2019 तक) की तुलना में सबसे कम है। अब जबकि सिनेमाघर पूरी तरह से खुल चुके हैं, फिल्मों का आंकड़ा हैरान करता है।

औंधे मुंह गिरी सुपरस्टार्स की फिल्में

शाहरुख खान की पठान के बाद उम्मीद थी कि फरवरी में कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर दौड़ को जारी रखेगी.. लेकिन दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। जहां शहज़ादा ने महज 32.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म 16.85 करोड़ में सिमट गई। इन दोनों फिल्मों के फ्लॉप होने से बॉलीवुड को बड़ा झटका मिला।

5 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई फिल्में

मार्च में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ बॉलीवुड की रंगत वापस आई, लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सूखा ही दिखा। फिर द केरल स्टोरी ने मई में शानदार प्रदर्शन किया और 230 करोड़ की कमाई के साथ सुपर डुपर रही। इन फिल्मों के अलावा कोई भी फिल्म का थिएटर बिजनेस 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत, फ़राज़, कुत्ते, ज्विगाटो, भीड, गांधी गोडसे एक युद्ध.. जैसी फिल्में कब आई और कब गई, किसी को पता भी नहीं चला।

2023 की सबसे कम कमाने वाली फिल्में-

कुत्ते- 4.05 करोड़
शहजादा- 32.50 करोड़
सेल्फी- 16.50 करोड़
कब्जा (हिंदी)- 1.50 करोड़
ज्विगाटो- 1.84 करोड़
भीड़- 2 करोड़
भोला- 90 करोड़
गुमराह- 4.90 करोड़
पोन्नियिन सेल्वन (हिंदी)- 15 करोड़
आईबी71- 16.43 करोड़ (कमाई जारी है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X