अजय देवगन की 'बादशाहो'.. 10 दिन पूरे.. धमाकेदार ओपनिंग.. लेकिन....!
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' को बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे हो चुके हैं। 10 दिनों में फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है। बता दें, अजय देवगन के क्रेज की वजह से फिल्म सिंगल स्क्रीन पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
10 दिन.. और 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा.. धमाकेदार निकली फिल्म!
फिल्म ने अब तक 66.24 करोड़ की कमाई है। बादशाहो ने शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे कर दिया है। लेकिन बता दें, फिल्म का हिट होना अभी भी काफी मुश्किल दिख रहा है।

हिट होने के लिए बादशाहो को अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है। फिल्म 80 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जो कि मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications











