Singham Again Day 2 BO: अजय देवगन की फिल्म ने खड़ा किया रिकॉर्ड, दूसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Singham Again Day 2 Box Office Collection: दिवाली के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है। पहले दिन जहां फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली थी तो वहीं दूसरे दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
दूसरे दिन इस फिल्म ने मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जबरदस्त कमाई कर डाली है। अजय देगवन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से पटी इस फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी लाइने लगी दिखाई दे रही हैं।
सिंगल अगेन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैकनिल्क की मानें तो दो दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'सिंघम अगेन' ने पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब फिल्म ने भारत में दूसरे दिन कितने कमाए हैं, इसके आंकड़े सामने आ गए हैं।
सिंगल अगेन का घरेलू कलेक्शन
सिंघम अगेन का सामना बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 से हुआ है। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों की माने तो 'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43.5 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ शानदार शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन वीकेंड होने के बाद भी फिल्म का कलेक्शन घट गया और इसने 41.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। दो दिन में फिल्म ने कुल 85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
400 करोड़ फिल्म का बजट
रोहित शेट्टी ने बड़े-बड़े फिल्मी सितारों की फौज खड़ी करते हुए इस फिल्म को बनाने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च कर डाले हैं। ऐसे में अभी भी फिल्म की लागत निकलने में कितने दिन लगते हैं ये दिखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications