..................... Ajay Devgn's Raid crossed 85 crore mark, becomes third highest grosser - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: ताबड़तोड़ कमा रहे हैं अजय देवगन.. अक्षय कुमार रह गए पीछे!

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' की रिलीज के बाद भी अजय देवगन की फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर दौड़ जारी रखी है। फिल्म ने 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रेड 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो गई। जहां पहले नंबर पर है संजय लीला भंसाली की पद्मावत.. वहीं दूसरे नंबर पर जगह बनाई है लव रंजन की रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने।

अक्षय कुमार के बाद.. खान सुपरस्टार ने भी किया फिल्म REJECT

खास बात यह है कि अजय देवगन ने अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। पैडमैन का लाइफटाइन कलेक्शन 79 करोड़ है.. जबकि रेड 85 करोड़ पार कर चुकी है और कमाई अभी भी जारी है।

Raid

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म रेड को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड पंडितों के अनुसार दूसरे हफ्ते तक रेड 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

यहां जानें अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X