अजय देवगन की 'रेड'.. दो दिन.. और BOX OFFICE पर 100 करोड़ पार!
अजय देवगन- इलियाना डिक्रूज की फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि दो दिनों में यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच जाएगा। फिल्म को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है।
अक्षय कुमार के बाद.. बिग बजट 'ब्लॉकबस्टर' में संजय दत्त फाइनल!
भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड पंडितों का मानना है कि रेड 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। बता दें, 2018 में अब तक सिर्फ दो फिल्मों ने 100 करोड़ पार कमाई की है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत और सोनू के टीटू की स्वीटी।

देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन 100 करोड़ का आंकड़ा कर पाते हैं या नहीं। खास बात है कि सुपरस्टार की पिछली फिल्म गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। लिहाजा, रेड से भी काफी उम्मीदें हैं।
यहां जानते हैं फिल्म रेड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications